कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

सोनभद्र। पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान के तहत पर्यावरण बैंक की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा के साथ सभी कर्मचारियों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया, साथ ही अपर जिलाधिकारी ने शमी व पारिजात के पौधे को कलेक्ट्रेट परिसर में लगाकर सभी जनमानस से एक अपील भी किया कि आप सभी कम से कम प्रति वर्ष एक पौधा लगाए और उसे सुरक्षित बचाए। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में भी उल्लिखित है कि ये वृक्ष लगाना और उसे बचाना सौ पुत्रों को जन्म देने के बराबर है , साथ पूरा मानव जीवन भोजन ,ऑक्सीजन, वर्षा, लकड़ी के लिए वनस्पति पर ही निर्भर करता है, परंतु जनसंख्या वृद्धि और अत्यधिक दोहन की वजह से आज हमें पुनः प्रकृति के सामंजस्य के लिए व भविष्य के लिए वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण करने और संरक्षित करने की आवश्यकता है। इस मौके पर क्रांति सिंह, अनुपम त्रिपाठी, राजा राम दुबे,देवानंद पाठक,राकेश चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव, वकील खान , अभिषेक मिश्रा, सुनील सिंह, परमानंद, बी एन सिंह, भीम सिंह, महेंद्र मौर्या , अरविंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in