आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
अंबेडकर पार्क में हुआ पौधारोपण पौधों की देखभाल व सुरक्षा मोहल्ले के लोगों को सौंपी गई
औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए गत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन व ग्रीन रखने के उद्देश्य से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विगत 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण हेतु पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, आज दिनांक 22 जून 2025 दिन रविवार को प्रातः 8 बजे समिति द्वारा आवास विकास कॉलोनी, औरैया स्थित अंबेडकर पार्क में साफ-सफाई के उपरांत पौधारोपण अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत समिति के सदस्यों ने अशोक, आँवला, पकड़िया, गुड़हल, चितवन आदि के पौधों का पौधारोपण किया, पौधों की सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी मोहल्ले के लोगों को सौंपी गई, उसके उपरांत पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि प्राकृतिक धरोहर से अनावश्यक छेड़छाड़ करने पर तमाम प्राकृतिक आपदाओं के कहर का संकेत पर्यावरण असंतुलन के रूप में हम लोगों को देखने को मिल रहा हैं, प्रधानाचार्य नवीन पोरवाल ने कहा कि फिर भी हम लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग नहीं है, हम लोगों को प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पेड़ पौधों से हमें प्राण वायु, फल, फूल, ईंधन व दुर्लभ औषधियां आदि बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त होती है। पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत जीवनधारा पौधारोपण अभियान में यमुना तट, मंगला काली व देवकली मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, सार्वजनिक पार्कों-मार्गो, स्कूलों महाविद्यालयों व सार्वजनिक स्थानों, मार्गो व मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, स्कूल, कॉलेजों, महाविद्यालयों आदि स्थानों पर देखभाल के साथ लक्ष्य-5100 पौधारोपण के सापेक्ष निःशुल्क पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों का निःशुल्क वितरण समिति द्वारा किया जा रहा हैं। आयोजन के समापन पर प्रदीप कठेरिया व सोनू यादव ने समिति की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की जबकि श्री भगवान पोरवाल ने स्मृतिशेष अपने सुपुत्र मुकुल पोरवाल की मधुर स्मृति में समिति को 11 पौधे प्रदान किये। पौधारोपण अभियान व पर्यावरण गोष्ठी में प्रमुख से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल, समिति के संरक्षक श्री भगवान पोरवाल, राम आसरे गुप्ता, बैंक से सेवानिवृत योगेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य नवीन पोरवाल, सौरभ यादव, आनन्द गुप्ता (डाबर), अभिषेक वर्मा ओम प्रकाश गुप्ता, विवेक सिंह हरिओम वर्मा राजमंगल, हिमांशु दुबे व सतीश पोरवाल आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।



