Skip to main content

Aaj Tak24x7

सरे आम घर में घुसकर के लाठी डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया गया

आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली

क्या कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है अब लोगों के मन में कानून और प्रशासन के प्रतिअब थोड़ा सा भी डर नहीं रहा

आवेदिका के द्वारा बताया गया

आवेदिका शाहिदन निशा पति अब्दुल हमीद ग्राम हर्रावृति थाना जियावन जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश कि मैं निवासी हूं
जो की अनावेदक याकत अली पिता रहमतुल्ला शमशेर पिता रहमतुल्ला सफायद पिता बबुल्ले फारुख पिता याकत अली
उनके घर के सभी परिवार ग्राम हर्रावृति थाना जीवन जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश के निवासी हैं
जो की 13 /6 /2025 को मैं अपने हिस्से अपने पट्टे की आराजी 196 में मकान बना रहे हैं जो की अनावेदक लोगों का मकान हमारे आराजी नंबर 278 में आपसी सहमत एवं जमीन 278 की अदला बदली मे हमको 196 दिए हैं जिसमें मैं अब अपना मकान बना रही हूं पर
जिसमें अब अनावेदक लोगों ने मेरे भूमि पर मेरा मकान नहीं बनने दे रहे हैं

जब हमने इसका विरोध किया तो अनावेदक लोगों के द्वारा गाली गलौज और मारपीट करने लगे धार दार हथियार टागी रोड सरिया से जानलेवा हमला कर दिया गया जिसमें हमारे परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जिला चिकित्सालय सिंगरौली में चल रहा है

हमारे परिवार के जितने सदस्य घायल हुए वो इस परकार है अब्दुल हमीद को सिर में गंभीर चोट आई और सहीदन निशा को सिर में गंभीर चोट आई और वही शरीर में बाबूलाल अब्दुल समद रज्जू बक्स साहबान को छोटे आई

जिसकी सूचना हमने लिखित तौर पर थाना जियावन एसपी कार्यालय सिंगरौली और कलेक्टर कार्यालय सिंगरौली में दी हु
जब से अनावेदक लोगों को यह पता चला कि हमने शिकायत किया है तब से वह लोग हमे जान से मारने तक की धमकी दे रहे है जिससे हमारा पूरा परिवार खोफ में जी रहा है अनावेदक के द्वारा हमे कहा गया की हमारा कुछ भी नही होगा मैने 5000 रुपया दे दिया है जा तुझे जो करना है वो करले

अब देखना यह है की क्या कानून व्यवस्था इन जैसे लोगों को सुधार सकती है या इनका मनोबल यूं ही बढ़ता रहेगा अगर इन जैसे लोगों के ऊपर जल्द ही कठोर कार्यवाही नहीं कीया गया तो यह लोग कभी भी हिंसात्मक हो सकते हैं और बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in