Skip to main content

Aaj Tak24x7

रसद सामग्री भडारे के पुरी सभी ग्वालियर वासियों का ह्रदय से धन्यवाद 25 को चलसमारोह शामिल होने का आगृह ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

 

अमरनाथ यात्रा पर लगने वाले ग्वालियर के श्री बाबा बर्फानी हर-हर महादेव सेवा समिति के लंगर को मनीग्राम बैस कैम्प में भंडारा लगाने की परमिशन जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा दे दी गयी है , यह जानकारी समिति के मुख्य संरक्षक महेंद्र भदकारिया रामशरण गुप्ता शूर वीर सिंह चाहर बृज कटारिया अध्यक्ष लोकेश शर्मा सचिव पन्नालाल गौड़ ने बताया कि सभी ग्वालियर शहर बालों का भरपूर सहयोग तन मन धन किया जिसके चलते समय से पहले ही रसद सामग्री पूरी हो चुकी जिसमें 100 कार्टून पानी बोतल दाल चावल बेशन आटा घी रिफांइड व सरसों तेल पोहा पाउडर वाला दूध फ्रूटी आदि शामिल है
समिति के उपाध्यक्ष श्याम लहारिया सुनील शिवहरे कोषाध्यक्ष भरत कुमार ढींगरा एवं सह सचिव गौरव नागवानी ने कहा समिति इस वर्ष अपना चौथा लंगर बालटाल बैस कैम्प में लगाने जा रही थी लेकिन हाल ही में हुए पहलगांव आतंकी हमले एवं भारत पाक तनाव के चलते सुरक्षा कारणों की वजह से कईं संस्थाओं एवं समितियों को अनुमति नहीं दी गयी है , वहीं ग्वालियर की समिति को मनीग्राम बैस कैम्प में लंगर लगाने की मंजूरी श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड एवं जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा दी गयी है |
समिति इस वर्ष अपना चौथा लंगर लगाने जा रही है , जिसमे यात्रियों के खाने-पीने , रहने एवं मेडिकल संबंधी सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएँगी
यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा ही समिति का उद्देश्य रहा है , हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लंगर ग्वालियर वासियों का नाम अमरनाथ यात्रा में सेवा करने से आत्म संतुष्टि मिलती है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7