*हत्या के प्रयास में वांछित तीन अभियुक्तों को थाना हरैया पुलिस व एसओजी टीम बस्ती द्वारा गिरफ्तार किया गया!

*रिपोर्ट*

*शमसुलहक़ ख़ान*

*आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती*

 

*हत्या के प्रयास में वांछित तीन अभियुक्तों को थाना हरैया पुलिस व एसओजी टीम बस्ती द्वारा गिरफ्तार किया गया*

 

थाना हरैया पुलिस व एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में हत्या के प्रयास में मु0अ0सं0 177/25 धारा 109(1)/ 110/ 191(2)/ 191(3)/ 190/ 115(2)/ 352/ 351(3) / 131 BNS में वांछित तीन अभियुक्तों 1.सत्य प्रकाश विश्वकर्मा पुत्र मनोज विश्वकर्मा उम्र करीब 21 वर्ष 2.शत्रुधन विश्वकर्मा पुत्र मनोज विश्वकर्मा उम्र करीब 23 वर्ष 3.श्री प्रकाश पुत्र मनोज विश्वकर्मा उम्र करीब 19 वर्ष निवासीगण बिहरा लोहारपुरवा थाना हर्रैया जनपद बस्ती को मुखबिरी सूचना के आधार पर दिनांक 23.06.2025 को समय लगभग 04.25 बजे, गोभिया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 21.06.2025 की शाम को ट्रान्सफार्मर से विद्युत आपूर्ति के विच्छेदन को लेकर विरोध करने पर अभियुक्त 1.सत्य प्रकाश विश्वकर्मा पुत्र मनोज विश्वकर्मा (उम्र करीब 21 वर्ष) 2.शत्रुधन विश्वकर्मा पुत्र मनोज विश्वकर्मा (उम्र करीब 23 वर्ष) 3.श्री प्रकाश पुत्र मनोज विश्वकर्मा (उम्र करीब 19 वर्ष) 4. मनोज विश्वकर्मा पुत्र रामबरन विश्वकर्मा निवासीगण बिहरा लोहार पुरवा थाना हर्रैया जनपद बस्ती ने धारधार हथियार से हमला कर दिया और इस हमले में श्री अद्या प्रसाद शुक्ला (उम्र 76 वर्ष) पुत्र स्व0 जगप्रसाद सा0 रजौली थाना हर्रैया बस्ती व उनके पुत्र अंजनी प्रसाद शुक्ला (उम्र 37 वर्ष) को प्राणघातक चोटे पहुचाई गई। दोनों घायलों को CHC हर्रैया से जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर किया गया और उसके बाद वहाँ से भी केजीएमयू लखनऊ रिफर कर दिया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1.सत्य प्रकाश विश्वकर्मा पुत्र मनोज विश्वकर्मा उम्र करीब 21 वर्ष निवासी बिहरा लोहार पुरवा थाना हर्रैया जनपद बस्ती ।

2.शत्रुधन विश्वकर्मा पुत्र मनोज विश्वकर्मा उम्र करीब 23 वर्ष निवासी बिहरा लोहार पुरवा थाना हर्रैया जनपद बस्ती।

3.श्री प्रकाश पुत्र मनोज विश्वकर्मा उम्र करीब 19 वर्ष निवासी बिहरा लोहार पुरवा थाना हर्रैया जनपद बस्ती।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1.तहसीलदार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना हर्रैया बस्ती।

2.उपनिरीक्षक शशिकान्त(सर्विलांस प्रभारी)

3.उपनिरीक्षक चन्द्रकान्त पाण्डेय (एसओजी प्रभारी)

4.उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह, उ0नि0 राम अधार ,उ0नि0 राणा प्रताप सिंह ,उ0नि0 अशोक कुमार ,हे0का0 वरुण राय,हे0का0 राजेश कुमार ,का0 योगेश यादव,का0 राजेश मौर्या ,का0 धन्नु यादव ,का0 हरिकेश,का0 पवन यादव थाना हर्रैया बस्ती ।

5.हे0का0 रमेश,हे0का0 इरशाद खाँ,हे0का0 धर्मेन्द्र, हे0का0 अभय ,का0 चन्दन कुमार (एसओजी टीम)।

6.हे0का0 देवेश यादव,का0 संतोष कुमार (सर्विलांस टीम)।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes