Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुरानी रंजिश में हुई थी अधेड़ की हत्या, शराब पिलाकर उतारा था मौत के घाट, तीन आरोपी गिरफ्तार

स्लग-

स्थान -जालौन

रिपोर्ट-इरफान पठान

एंकर……
जनपद जालौन के गोहन थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व मिले अधेड़ के शव मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर मृतक को शराब पिलाने के बहाने घर से ले गए थे और उसकी गला रेतकर हत्या की थी। बतादे की बीती 23 जून को ग्राम सरावन में कंचनपुर पुलिया के नीचे ग्राम सरावन निवासी सुनील कुशवाहा उम्र 45 वर्ष का शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई थी।
मृतक सुनील के गले पर किसी धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे।मामला हत्या का बताया जा रहा था। मृतक सुनील की पुत्री सुरक्षा कुशवाहा ने तीन लोगों के विरुद्ध गोहन थाना पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि 22 जून को मेरे पिता को शराब पिलाने के बहाने ले जाकर रामकेश पुत्र रामप्रकाश, विश्वास पुत्र शशि कुशवाह निवासीगण सरावन एवं गुलबसर पुत्र रहीशुद्दीन निवासी ग्राम बदनपुरा ने मुर्गा काटने वाले चाकू से मेरे पिता सुनील कुशवाहा की हत्या कर दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर गोहन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस अधीक्षक जालौन डॉक्टर दुर्गेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ रामसिंह के निर्देशन में थाना अध्यक्ष गोहन सतीश कुमार ने आरोपियों की तलाश में मुखबिरों का जाल फैलाया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी उक्त घटना के तीनों हत्या आरोपी सरावन श्रमदान से हदरुख जाने वाली रोड पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अंडरपास बाली सड़क के पास बैठे कहीं भागने की फिराक में किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना पाकर थाना प्रभारी सतीश कुमार ,मुख्य आरक्षी के साथ। बताए गए स्थान पर घेरा डालकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से खून से सनी छुरी भी बरामद की वैधानिक कार्रवाई करने के उपरांत न्यायालय में पेश किया है।

वाइट राम सिंह -सी ओ
माधौगढ़

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in