Skip to main content

Aaj Tak24x7

कांग्रेस के पास न स्पष्ट नेतृत्व, न ठोस नीति और न ही देशहित में सकारात्मक दृष्टिकोण : ज्योतिरादित्य सिंधिया**

**कांग्रेस के पास न स्पष्ट नेतृत्व, न ठोस नीति और न ही देशहित में सकारात्मक दृष्टिकोण : ज्योतिरादित्य सिंधिया*

 

**अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हुए शामिल**

 

अलवर।

 

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को अलवर में स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सम्मिलित हुए।

 

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों द्वारा देश में भ्रम और अराजकता का वातावरण पैदा करने का प्रयास अत्यंत चिंताजनक है। कांग्रेस चुनाव दर चुनाव हार का सामना कर रही है, लेकिन इससे सबक लेने के बजाय वह अराजकता फैलाकर जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने में लगी है।

 

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के पास न स्पष्ट नेतृत्व है, न कोई ठोस नीति और न ही देशहित में सकारात्मक दृष्टिकोण। जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भ्रम और अराजकता का सहारा ले रही है, लेकिन देश की जागरूक जनता उसके इन प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7