Skip to main content

Aaj Tak24x7

औषधि निरीक्षकों ने रिछाई स्थित झोलाछाप चिकित्सक के क्लिनिक से जप्त की बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संग्रहीत एलोपैथी दवायें

औषधि निरीक्षकों ने रिछाई स्थित झोलाछाप चिकित्सक के क्लिनिक से जप्त की बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संग्रहीत एलोपैथी दवाये .

जबलपुर सुनील मौर्य की रिपोर्ट

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षकों ने आज मंगलवार की शाम राँझी तहसील के अंतर्गत रिछाई में झोलाछाप चिकित्सक द्वारा संचालित जन स्वास्थ्य क्लिनिक का आकस्मिक निरीक्षण कर बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहीत एलोपैथिक दवाएं जप्त की हैं।

औषधि निरीक्षक शरद जैन के अनुसार दशरथ कुमार बैरागी द्वारा संचालित इस जन स्वास्थ्य क्लिनिक के विरुद्ध जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा को अवैध रूप से एलोपैथी दवायें रखने की शिकायत प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान इस क्लीनिक से बिना लाइसेंस के संग्रहीत पाई गई एलोपैथी औषधियों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। इसके साथ ही जप्त दवाओं की माननीय न्यायालय से कस्टडी लेकर अनुसंधान संधारित किया जा रहा है।

औषधि निरीक्षक श्री जैन के मुताबिक जाँच के दायरे में जन स्वास्थ्य क्लिनिक को अवैध रूप से दवाएं विक्रय करने वाले थोक दवा विक्रेताओं को भी लिया जाएगा और दोषी पाये जाने पर उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7