पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक श्री जयंत यादव मय थाना कोतवाली पुलिस व पी0ए0सी0 बल के साथ शांति/ क़ानून व्यवस्था एवं मोहर्रम, श्रावण मास पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पैदल मार्च कर आमजनमानस से संवाद स्थापित करते हुए उनमें शान्ति, सुरक्षा, सुदृढ़ कानून व्यवस्था का एहसास कराया गया एवं आपसी सौहार्द व भाई चारा के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गयी | पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह व उक्त समस्त अधिकारीगण मय थाना पुरानी बस्ती पुलिस व पी0ए0सी0 बल के साथ थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रान्तर्गत कर्बला स्थल का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया



