ग्राम पंचायत नरहरपुर में ग्राम प्रधान के अथक प्रयास से हुआ समुचित विकास!

 

-ग्राम प्रधान उदयभान के नेतृत्व में प्रधान प्रतिनिधि रणविजय चौधरी ने ग्राम पंचायत में किया क्रमबद्ध विकास

– बिना भेदभाव के ग्राम प्रधान उदयभान चौधरी समस्त ग्रामवासियों का करते हैं आर्थिक मदद

– ग्राम प्रधान उदयभान चौधरी ने चुनाव के दौरान किये गये वादे को किया पूर्ण – ग्रामीण

कप्तानगंज बस्ती- विकासखण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नरहरपुर में ग्राम प्रधान उदय भान चौधरी के नेतृत्व में प्रधान प्रतिनिधि रण विजय चौधरी ने ग्राम पंचायत का क्रमबद्ध विकास किया है और बिना भेदभाव के समस्त ग्रामवासियों का आर्थिक सहयोग करते हैं । ग्राम प्रधान उदयभान चौधरी को जब से ग्राम पंचायत नरहरपुर की जिम्मेदारी मिली है तब से ग्राम प्रधान उदयभान चौधरी व प्रधान प्रतिनिधि रणविजय चौधरी ने ग्राम पंचायत के विकास के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं । ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत का समग्र विकास करना है और गरीब और असहाय परिवार के पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाना है । ग्राम पंचायत में पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास ,विधवा पेंशन ,वृद्धा पेंशन ,विकलांग पेंशन,सामूहिक शादी अनुदान,पारिवारिक लाभ समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ निष्पक्ष रूप से समस्त ग्राम वासियों को दिया जा रहा है । ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरों को मनरेगा कार्ड जारी कर समय-समय पर मनरेगा योजना का लाभ दिया जा रहा है । मिट्टी कार्य , खड़ंजा निर्माण कार्य, आरसीसी निर्माण कार्य,इंटरलॉकिंग कार्य ,पंचायत भवन निर्माण कार्य,सामुदायिक शौचालय ,अन्नपूर्णा भवन,परिषदीय विद्यालयों का सौंदर्यीकरण समेत अन्य कार्यों को प्रमुखता से कराया गया है मीडिया टीम के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान उदय भान चौधरी व प्रधान प्रतिनिधि रणविजय चौधरी द्वारा कराया गया विकास कार्य सराहनीय है ग्राम प्रधान के कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाएं उतना कम है । ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि समस्त ग्राम वासियों के सुख – दुःख में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं । ग्राम प्रधान उदयभान चौधरी ने कहा कि ग्राम वासियों से किए गए चुनावी वादे को पूरा करने में जुटा हूं यदि ऐसे ही ग्राम वासियों का सहयोग मिला तो ग्राम पंचायत नरहरपुर विकासखंड कप्तानगंज में एक आदर्श ग्राम पंचायत होगा । ग्राम प्रधान उदयभान चौधरी व प्रधान प्रतिनिधि रणविजय चौधरी ने समस्त ग्राम वासियों के सहयोग करने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in