Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्राम स्वराज के तहत जीरो पाॅवर्टी के अंतर्गत आने वालों का चयन कर जन कल्याणकारी योजनाओं का दिलाएं लाभ

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

*ग्राम स्वराज के तहत जीरो पाॅवर्टी के अंतर्गत आने वालों का चयन कर जन कल्याणकारी योजनाओं का दिलाएं ला।*

*औरैया 28 जून 2025-* जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग के माध्यम से की गई समीक्षा के दौरान ग्राम स्वराज के तहत जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत आने वाले पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण आदि की कार्यवाही पूर्ण कर योजना से लाभान्वित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता/लापरवाही न बरती जाए जिससे सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके। उन्होंने 30 जून तक डिफॉल्ट होने वाले संदर्भों के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे संदर्भ जो 30 जून तक डिफॉल्ट हो रहे हैं उनका आज सायं तक गुणवत्ता के साथ संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिवस में संतुष्ट प्रतिशत बढ़ाते हुए जनपद को रैंकिंग में ऊपर लाये।

जिलाधिकारी ने जनपद की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र की फीडरवार विद्युत आपूर्ति की समीक्षा सुनिश्चित करें और तय करें कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप नगरीय ,ग्रामीण, तहसील स्तर पर निर्धारित समयानुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सहार, बिधूना रोड के चौड़ीकरण के लिए विद्युत पोलों को हटाने/ निर्धारित स्थान पर स्थापित करने की कार्यवाही न होने के कारण चौड़ीकरण के कार्य में हो रहे विलंब के लिए संबंधित के साथ आज ही बैठक कर विद्युत पोल स्थानान्तरण की कार्यवाही करायें जिससे रोड चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत व खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में आवारा घूम रहे गोवंशों को पकड़वाकर प्रत्येक दशा में गोआश्रय स्थलों में पहुंचवाना सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशों के क्रम में विद्यालय युग्मन की प्रक्रिया को तीव्र गति से करने के लिए समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि दिए गए लक्ष्य के अनुरूप युग्मन की कार्यवाही पूर्ण करायें इसके लिए अध्यापक अभिभावकों को जागरूक करें जिससे कार्यवाही अविलंब पूर्ण हो सके। उन्होंने इस कार्य की समीक्षा हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सायं संबंधितों के साथ उपस्थित रहकर प्रगति से अवगत करायें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in