Skip to main content

Aaj Tak24x7

24वीं पूर्वी जोन अन्तर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के छटवें दिन के परिणाम

24 वी पूर्वी जोन अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 23-6-25 से 29-6-25 तक पुलिस लाईन जबलपुर मे आयोजित है, ।
प्रतियोगिता के छटवें दिवस आज दिनॉक 28.06.2025 को हैण्डबॉल का फाइनल मैच पुलिस लाईन परेड़ ग्राउण्ड़ में जबलपुर वर्सेज नरसिंहपुर के बीच खेला गया जिसमें जबलपुर जिला 18-12 से विजेता रहा।
फुटवाल का फाइनल मैच जबलपुर वर्सेज नरसिंहपुर के बीच पुलिस लाईन परेड़ गा्रउण्ड़ में खेला गया। फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा निर्धारित समय तक दोनो टीम शून्य-षून्य पर बराबर रही। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट के माध्यम से हुआ जिसमें नरसिंहपुर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्षन करते हुये 5-4 से फाइनल मैच अपने नाम किया।
किक्रेट का फायनल मैच साइंस कालेज ग्राउण्ड़ में जबलपुर वर्सेज छिन्दवाड़ा के बीच खेला गया जिसमें जबलपुर जिले द्वारा एकतरफा प्रदर्षन करते हुये छिन्दवाड़ा जिले को 10 विकेट से हराकर जबलपुर किक्रेट में विजेता बना।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7