Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

👉 प्रतिदिन स्थान बदल-बदल कर पर्याप्त स्टॉपर रखकर चैकिंग प्वाईट लगाये जाकर, बिना नम्बर, अमानक नम्बर, तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार करें वैधानिक कार्यवाही
👉मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुये व्यवस्था के सम्बंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश
👉 यातायात सुचारू रूप से चलता रहे इस हेतु यातायात थानों के पैट्रोलिंग वाहनो का निरीक्षण करते हुये  सभी पैट्रोलिंग मोबाईलों को लगातार पैट्रोलिग करने हेतु किया  निर्देशित
        आज दिनांक 28-6-2025 केा शाम 4 बजे पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, की उपस्थिति में समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों की बैठक ली गयी।
        पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने बैठक में त्रिवार्षिक तुलनात्मक भा.द.वि/बी.एन.एस. तथा प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की विस्तार से समीक्षा की गयी तथा आपके द्वारा थानावार लंबित गम्भीर अपराध हत्या एवं हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी, नकबजनी एवं एस.सी.एस.टी. एक्ट, धोखाधड़ी तथा महिला सम्बंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गयी एवं लंबित अपराधों कें निराकरण के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
🌸       आपने कहा कि  प्रायः पाया गया है बिना नंबर/अमानक नंबर वाहन में सवार आरोपियों के द्वारा आपराधिक घटनाएं घटित की जाती हैं तथा अधिकांशतः शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाये होती है, जिसे घ्यान में रखते हुए अपराधों की रोकथाम हेतु
       आपने समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया कि स्वयं उपस्थित रहकर प्रतिदिन स्थान बदल-बदल कर जिग-जैक पैर्टन में पर्याप्त स्टॉपर रखकर चैकिंग प्वाईट लगाकर बिना नम्बर, अमानक नम्बर वाले वाहन चालकों के विरूद्ध तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करें।
चैकिंग प्वाईट पर लगा बल फ्लोरोसेंट जैकिट पहनेंगे एवं लाईट बार  अपने साथ रखेंगे। चैकिंग के दौरान  नई उम्र के लडके जो देखने में ही संदिग्ध लगते हैं, के वाहनों को रोककर फिजकली रूप से चैक करेे, वाहन चैकिंग के दौरान शालीनता पूर्वक व्यवहार करें।
🌸        मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुये  कहा कि आने वाले 8-9 दिन कानून व्यवस्था की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, आपके द्वारा जो थाना स्तर पर बैठकर ली गयी है उसमे यदि कोई ईश्यू आया हो तो चर्चा कर उसका तत्काल उचित समाधान करें।   जुलूस के मार्ग पर पैदल भ्रमण करते हुये जुलूस के मार्ग में अच्छी साफ सफाई एवं लाईट की व्यवस्था हो यह सम्बंधित विभाग से चर्चा कर सुनिश्चत करें, साथ ही यदि कोई तार कम उंचाई पर है तो उसे व्यवस्थित करायें। जहॉ जहॉ पूर्व में विवाद हुये है, एैसे स्थानों पर निगाह रखें, क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर फिक्स प्वाईट लगायें जायेगे, जो भी अधिकारी कर्मचारी लगाये जाये उन्हें ब्रीफ कर लगाया जाये।
सभी नगर पुलिस अधीक्षक अपने सम्बंधित एस.डी.एम. एवं थाना प्रभारी अपने सम्बंधित तहसीलदार के साथ संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र मे भ्रमण करें,  एैसे समय में कुछ अशांतिप्रिय एवं विध्नसंतोषी तत्व सक्रीय रहते है, जो जुलूस आदि के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करते है, एैसे लोगो पर सतत निगाह रखी जाये, अपने क्षेत्र मे भ्रमण करें, समाज के हर वर्ग के लोगो से आप सभी सम्वाद स्थापित करें, इससे आपको महत्वपूर्ण सूचनायें प्राप्त होंगी  जो आने वाले दिनों में शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने में काफी उपयोगी होगी। एैसे आसमाजिक तत्व जिनके सम्बंध मे जरा भी अन्देशा है कि वे अशांति का वातावरण निर्मित कर सकते है चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध उनके अपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही   करें।
          वाहनो में बलवा ड्रिल सामाग्री, टियर गैस, टार्च, वीडियो कैमरा, आवश्यक रूप से रखे, वाहन का पीए सिस्टम चालू हालत मे हो यह सुनिश्चित करें।  छोटी सी घटना की जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें, हमारी कार्यवाही निश्पक्ष होना चाहिये हमारा प्रमुख उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है इसमे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये।
 🌸          आपने यातायात थाना मालवीय चौक, यातायात थाना गढा एवं यातायात थाना घमापुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये गये पैट्रोलिंग वाहनो का निरीक्षण करते हुये  सभी को निर्देशित किया कि यातायात सुगमता से चलता रहे, यह हमारा प्रयास होना चाहिये,   आपकी जहॉ भी ड्यूटी लगायी जाती है वहॉ इस प्रकार की व्यवस्था करें  कि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
       सभी पैट्रोलिंग वाहन अपने अपने क्षेत्रांतर्गत लगातार पैट्रोलिंग करें जहॉ जाम की स्थिति निर्मित होती है वहॉ जाम क्लीयर करवाये, आम रोड पर खतरनाक तरीके से एवं ंनो पार्किंग में खड़े सभी प्रकार के वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही की जाकर अस्थाई अतिक्रमण को हटवायें।
  ,पेट्रालिंग मोबाईल द्वारा माईक से एनाउंस कर लोगो को यातायात नियमो की जानकारी प्रदान करें तथा मार्गो पर अतिक्रमण करने वाले सभी दुकानदारों को समझाईश दें कि आम रोड पर अतिक्रमण कर अपना व्यवसाय न करें।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in