ग्वालियर दिनांक 30 जून 2025- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 10 का निरीक्षण किया तथा क्षेत्रीय कार्यालय पर वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य को देखा।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 10 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ की सार्थक ऐप के माध्यम से हाजिरी चेक की गई एवं कार्यालय पर की गई रेन वाटर हार्वेस्टिंग को चेक किया। इसके साथ ही नामांकन के प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश संबंधित क्षेत्राधिकारी को दिए। साथ ही संपत्ति कर टीसी को संपत्ति कर वसूली के संबंध में निर्देश दिए गए एवं मौके पर उपस्थित डब्ल्यूएचओ को कार्यालय में साफ सफाई के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही ईकेवाईसी के कार्य को देखा। ईकेवायसी की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की तथा ईकेवायसी के कार्य मंे प्रगति लाने के निर्देश दिए।
सूचना क्र./842/



