Skip to main content

Aaj Tak24x7

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में हाइवे पर मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली………………………….

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में हाइवे पर मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली…………………………

उत्तर प्रदेश/मुरादाबाद के गांगन नदी पुल के समीप तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद चीख-पुकार का माहौल बन गया।

संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र स्थित सरायतरीन निवासी जुनैद अपनी गर्भवती पत्नी सिमरन, तीन वर्षीय बेटे और साली के साथ बाइक से जा रहा था।. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांगन नदी पुल के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सिमरन और बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मंतशा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल जुनैद का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कटघर पुलिस ने हादसे में शामिल रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बस चालक की भूमिका और लापरवाही के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in