Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा इंदौर, उज्जैन एवं रीवा बुनियादी प्रशिक्षण हेतु जा रहे 46 नव आरक्षकों को किया ब्रीफ,

आज दिनॉक 30-6-25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा ट्रेनिग हेतु जा रहे नव आरक्षको को ब्रीफ करते हुये समझाईश दी गयी कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा सिखायी हुई बाते आपके लिये नीव का पत्थर साबित होंगी जो कि आपके भविष्य में हमेशा काम आयेगी इसलिये ट्रेनिंग में मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर अच्छे से अपनी ट्रेनिंग को पूरा करें। ट्रेनिंग के दौरान अनुशासन एवं नियमों का शतप्रतिशत पालन करे ।
इसके साथ ही आपने नव आरक्षकों को पुलिस सैलरी पैकेज के बारे मे जानकारी देते हुये, सामान्य खाते को पुलिस सैलरी पैकेज योजना अंतर्गत परिवर्तित कराने पर बैंकों द्वारा दी जा रही महत्वपूर्ण सुविधाओं के बारे मंे बताया ।
उल्लेखनीय है कि पुलिस लाईन जबलपुर मे 20 महिला नव आरक्षक को इंदौर तथा 26 नव आरक्षकों को पी.टी.सी. इंदौर, उज्जैन एवं रीवा भेजा जा रहा है।
इस अवसर पर सूबेदार अमित शिववंशी उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in