नव नियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का किया स्वागत.
आज तक 24 x7 लोकेशन नजीराबाद मनीष शर्मा की रिपोर्ट–भारतीय जनता पार्टी भोपाल ग्रामीण अंतर्गत मंडल नजीराबाद की घोषणा उपरांत सोमवार को नजीराबाद पंचायत भवन प्रांगण में क्षेत्र के युवा नेता दीपक दुबे के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित मंडल अध्यक्ष रामबाबू गुर्जर क्षेत्रीय जनपद सदस्य कैलाश अहिरवार सरपंच प्रतिनिधि नर्मदा प्रसाद अहिरवार वरिष्ठ भाजपा नेता नूतन सक्सेना युवा नेता राजू गुर्जर द्वारा नवनियुक्त उपाध्यक्ष जालम सिंह गौर ,कृष्ण गोपाल सोनी, हेमेंद्र गौर, ब्रजेश बैरागी, मंत्री राजू मीणा, मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, आईटी प्रभारी रवि साहू का कुमकुम तिलक और साफा बांधकर स्वागत कर बधाई दी। वहीं अंत में मंडल अध्यक्ष रामबाबू गुर्जर ने समस्त पदाधिकारियों से कहा कि आपको जो जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है आशा करता हूं उसका आप सभी पूर्ण सेवा भाव से निर्वहन करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ-साथ भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से जन-जन को अवगत कराते हुए पार्टी हित में कार्य करेंगे।



