Skip to main content

Aaj Tak24x7

हेमेंद्र गौर बने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष

आज तक 24 x7 बैरसिया मनीष शर्मा की रिपोर्ट…
बैरसिया — भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला ग्रामीण अंतर्गत मंडल नजीराबाद की कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को मंडल अध्यक्ष रामबाबू गुर्जर द्वारा की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष भाजपा तीरथ सिंह मीणा की सहमति एवं बैरसिया विधायक विष्णु खत्री की अनुशंसा से ग्राम नीमखेडी़ निवासी हेमेंद्र गौर को भाजपा मंडल नजीराबाद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति की खबर फैलते ही क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों ,भाजपा नेता, मित्रों सहित क्षेत्रीय जनता ने गौर को नवीन दायित्व मिलने पर बधाइयां दी। वहीं अपनी नियुक्ति पर हेमेंद्र गौर ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व में जो मुझे दायित्व सौंपा है उसका में पूर्ण ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करूंगा एवं पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करूंगा ।भाजपा एक सबसे बड़ा राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि एक परिवार है और इस परिवार ने मुझ पर भरोसा कर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे हर हाल में निभाने का कार्य करूंगा

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in