आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया 30 जून 2025- जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी केन्द्र के लाभार्थियों को नियमित निर्धारित मात्रा में पोषाहार वितरण करायें। उन्होंने कहा कि पोषाहार वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गम्भीरता से लेते हुए कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों को दिनांक-15.07.2025 तक सम्बन्धित समस्त कार्यदायी संस्थाऐं पूर्ण करा दें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। ऐसे आंगनबाड़ी केन्द्र जो निजी भवनों में संचालित है, उक्त आंगनबाड़ी केन्द्र को ग्राम में स्थापित शासकीय भवन में संचालित कराया जायें।
उन्होंने कहा कि जनपद में चिकित्सीय जटिलता वाले बच्चों (सैम बच्चें) का परीक्षण कर जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने के सम्बन्ध में कार्ययोजना तैयार की जायें। बैठक में विकास खण्ड सहार की सीडीपीओ अनुपमा श्रीवास्तव की अधिक शिकायत मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी एवं बाल विकास विकास के अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।
Author: aajtak24x7
50% LikesVS
50% Dislikes



