Skip to main content

Aaj Tak24x7

पालतू कुत्तों ने बचाई अपने मालिक की जान :- रायसेन में तेंदुए का बढ़ रहा आतंक

रायसेन आज तक 24×7

 

रायसेन। पगनेश्वर निवासी अर्जुन सिंह लोधी शौच के लिए पहाड़ी पर जा रहे थे तभी तेंदुए ने अचानक झाड़ियों से निकलकर अर्जुन पर हमला कर दिया।परंतु अर्जुन ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपने पालतू कुत्तों को आवाज लगाई।
अपने मालिक की आवाज सुनकर कुत्तों ने भी वफादारी निभाई और अपनी जान की परवाह किए बगैर तेंदुए पर टूट पड़े। वहीं कुत्तों से लड़ते हुए तेंदुआ पुनः झाड़ियों की तरफ भाग निकला। कुत्तों ने अपने मालिक को बचाकर फिर इतिहास रचदिया। घायल अर्जुन लोधी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना एक जुलाई मंगलवार सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in