Skip to main content

Aaj Tak24x7

vकरीब डेढ वर्ष पूर्व अपने ही माँ की हत्या कर फरार चल रहा 25 हजार रु० पुरस्कार घोषित अपराधी ओबरा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

सोनभद्र ओबरा 07/04/ 2024 को थाना ओबरा क्षेत्र अन्तर्गत बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास आरोपी खेदू भुइया पुत्र स्व0 लोटन भुईया निवासी पाण्डेयपुर थाना पाटन जिला पलामू झारखण्ड द्वारा अपनी घरेलू विवाद में अपनी सगी माँ श्री मती पुचिया देवी उम्र करीब 54 वर्ष की हत्या कर के मौके से फरार हो गया था इसके सम्बन्ध में मृतका पुचिया देवी की बहु श्रीमती सुमन देवी द्वारा प्रार्थना पत्र थाना ओबरा में दिया गया था जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 59/ 2024 धारा 304 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु काफी प्रयास किया गया किन्तु गिरफ्तारी न होने पर कुर्की की कार्यवाही करने के पश्चात आरोपी खेदु भुईया के विरुद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में प्रेषित किया गया था तथा आरोपी खेदू भुईया लगातार मफरुरी में फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पूर्व में 25000/रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया था आरोपी खेदू भुईया की गिरफ्तारी हेतु ओबरा पुलिस लगातार प्रयासरत थी लेकिन गिरफ्तार नहीं हो पाया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीना के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में व फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय ओबरा के कुशल निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह,उ0नि0 राम सिंह यादव,हे0का0 सतोष कुमार पटेल,का0 प्रवीण राय,का0 राहुल गौड़,महिला आरक्षी रीनू थाना ओबरा जनपद सोनभद्र मिली मुखबिर की सूचना पर टीम बनाकर 01/07/2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 59/2024 धारा 304 भादवि से सम्बन्धित फरार चल रहे मफरुर एंव पुरस्कार घोषित आरोपी खेदू भुइया पुत्र स्व0 लोटन भुईया निवासी पाण्डेयपुर थाना पाटन जिला पलामू झारखण्ड उम्र करीब 32 वर्ष की गिरफ्तारी उसके भाभी के घर रेलवे स्टेशन बिल्ली के पास से समय 08.15 बजे की गयी । गिरफ्तार आरोपी को मा0 न्यायालय रिमाण्ड हेतु रवाना किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in