जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 14 अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

            आज दिनॉक 30-6-2025 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यावाहक उप निरीक्षक श्री लेखराम सिह पटेल थाना शहपुरा, कार्यावाहक उप निरीक्षक श्रीमति फेमिदा बेगम पुलिस लाईन, कार्यावाहक उप निरीक्षक श्री रमेश कुमार रैदास पुलिस लाईन, कार्यावाहक उप निरीक्षक श्री नेतराम अहिरवार थाना विजय नगर, सहायक उप निरीक्षक श्री यशवंत बरवा थाना खमरिया, कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्री अशोक कुमार दुबे पुलिस लाईन, कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्री नीलाम्बर त्रिपाठी थाना विजय नगर, कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद गौतम थाना तिलवारा, कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्री राम सेवक तिवारी कन्ट्रोलरूम, कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रमाशंकर कुसराम पुलिस लाईन, कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्रीमति उषा गुप्ता पुलिस लाईन, कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्री सतोष सिंह परिहार, कार्यावाहक सहायक उप निरीक्षक श्री मनीलाल नापित थाना रांझी, कार्यावाहक प्रधान आरक्षक बिहारीलाल शर्मा थाना तिलवारा को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.)   के मार्गदर्शन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा द्वारा उप पुलिस अधीक्षक लाईन श्री एच.आर. पाण्डे, रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
  द्वय अधिकारियों ने कहा कि आप सभी कीे 35 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें ।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in