Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रतिबंधित सिगरेट बेचने वाले दुकानदार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

थाना प्रभारी खमरिया श्री सरोजनी टोप्पो ने बताया कि चौकी डुमना अन्तर्गत राज कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी महगवां डुमना रोड़ के पास अंटी मैगी प्वाईंट जहॉ पर लोग मैगी खाने एवं सिगरेट चाय पीने आते हैं की दुकान को चैक करने पर दुकान के अंदर गुदांग गरम सिगरेट के 5 पैकेट में 60 सिगरेट रखे मिली। चैक करने पर सिगरेट के पैकिटो मे कोई वैधानिक चेतावनी नहीं लिखी होना पायी गयी। सिगरेट क्रय विक्रय करने सम्बंधी दस्तावेज पूछने पर वैद्य दस्तावेज नहीं होना बताया, आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित सिगरेट जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 6 बी ,24 सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है।
उल्लेखनीय भूमिका- प्रतिबंधित सिगरेट बेचने वाले आरोपी को पकडने एवं प्रतिबंधित सिगरेट जप्त करने में चौकी प्रभारी डुमना उप निरीक्षक नितिन पाण्डे, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र पाण्डे, संजय राय, आरक्षक जय प्रकाश की सराहनीय भूमिका रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in