Skip to main content

Aaj Tak24x7

डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब ग्वालियर वीरांगना द्वारा 21 डॉक्टरों का सम्मान – अंजलि बत्रा.

ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

ग्रोटरी क्लब ग्वालियर वीरांगना द्वारा नवीन सत्र की शुरुआत डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ की गई। इस विशेष अवसर पर शहर के 21 प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की प्रेसिडेंट रोटेरियन आरती दुआ जी ने की, कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक क्लब की कोषाध्यक्ष रोटेरियन रितु सलूचा जी ने किया।कार्यक्रम का आभार क्लब की सचिव रोटेरियन स्नेहलता जी द्वारा किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. सचिन श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. जे एस नामधारी जी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बृजेश सिंघल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जिन डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं:
1. डॉ. प्रीति गुप्ता
2. डॉ. स्नेहलता गुप्ता
3. डॉ. सचिन जैन
4. डॉ. प्रशांत लहरिया
5. डॉ. राकेश रायजादा
6. डॉ. सुनील अग्रवाल
7. डॉ. सुनील बुचके
8. डॉ. संतोष सिंघल
9. डॉ. अमित सक्सेना
10. डॉ. बिशंबर जी
11. डॉ. सुननान्य जैन
12. डॉ. गजराज जी
13. डॉ. दीपाली माथुर
14. डॉ. वी. पी. नार्वे
15. डॉ. प्रतिभा गर्ग
16. डॉ. आलोक पांडेय
17. डॉ वीणा प्रधान
18. डॉ रीता मिश्रा
19. डॉ दीपक अग्रवाल
20 डॉ विनोद जैन
21. डॉ शर्मा

कार्यक्रम की संयोजिका रोटेरियन ममता वालिया जी रहीं। इस गरिमामयी आयोजन में क्लब की वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन गीता अग्रवाल, रोटेरियन रंजिता जैन, रोटेरियन अंजली गुप्ता बत्रा, रोटेरियन रेखा अग्रवाल, रोटेरियन रेखा गुप्ता, रोटेरियन रेखा श्रीवास्तव, रोटेरियन कंचन आहुजा सहित अन्य गणमान्य रोटेरियन सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।

रोटरी क्लब ग्वालियर वीरांगना का यह प्रयास न केवल चिकित्सा समुदाय को सम्मान देने का एक सराहनीय उदाहरण है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदना के भाव को भी प्रोत्साहित करता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in