Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना छावनी पुलिस,एसओजी टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में ज़मीनी विवाद को लेकर हुए गोली फायरिंग के दो वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ़्तार!

रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

एसपी अभिनन्दन के निर्देश पर गोलीकांड के अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे।पुलिस ने गोली फायरिंग के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।SO छावनी जनार्दन प्रसाद और SOG टीम प्रभारी चंद्रकांत पाण्डेय ने टीम के साथ किया गिरफ्तार।पुलिस ने अभियुक्त लालमणि तिवारी और पवन तिवारी को किया गिरफ्तार।
अभियुक्तों के खिलाफ धारा 109(1)/352/238 बीएनएस के तहत दर्ज था मुकदमा।
पुलिस ने अभियुक्तों को मुक्तिधाम अंत्येष्टि स्थल ग्रा.पं0 खतमसराय विक्रमजोत बस्ती से किया गिरफ्तार।पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी मे हुई बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 A Act की बृद्धी की।पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक अदद अवैध पिस्टल 9MM, एक अदद मिस फायर कारतूस 9MM किया बरामद।पुलिस ने अभियुक्तों के पास एक अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल किया बरामद।अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकान्त, चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशि शेखर सिंह SI हरि राय, श्याम सुन्दर ,SI विन्ध्याचल प्रसाद रहे शामिल।अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे SOG टीम के रमेश, इरशाद खाँ, धर्मेन्द्र, शिवम यादव, सर्विलांस सेल के देवेश, संतोष कुमार रहे शामिल।सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण ने प्रेस कांफ्रेस कर किया घटना का खुलासा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in