Skip to main content

Aaj Tak24x7

बालोतरा में साइबर ठगी का भंडाफोड़:3 ई-मित्र संचालक समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी बैंक खातों से करते थे धोखाधड़ी

जयपुर बालोतरा पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शिल्ड के तहत एक साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 ई-मित्र बीसी संचालकों सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों को लालच देकर उनके नाम से फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे।

7 जनवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। थाना अधिकारी चेल सिंह के अनुसार, ई-मित्र संचालक लक्ष्मण और उसके साथी स्थानीय युवकों के खातों का दुरुपयोग कर रहे थे। ये लोग ठगी की रकम को इन खातों में प्राप्त कर तुरंत निकाल लेते थे।

पुलिस ने लक्ष्मण से कंप्यूटर सेट, मोबाइल फोन और बायोमेट्रिक मशीन जब्त की। जांच में पता चला कि ई-मित्र संचालक रुपाराम, नरेंद्र कुमार और खरताराम इस गिरोह के प्रमुख सदस्य थे। ये बिचौलियों की मदद से फर्जी खाते खुलवाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में सोयल खां, अनिश खान, रियाज मोहम्मद, खरताराम और समीर शामिल हैं। पुलिस ने दो लैपटॉप, एक कंप्यूटर सेट और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल उदय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in