लोकेशन ढीमरखेड़ा कटनी
ढीमरखेड़ा । विकासखंड ढीमरखेड़ा के अधिकांश ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना में मजदूरो की फर्जी हाजी लगाकर सरकारी राशि की लूट जोरों पर चल रही है। सरपंच संबंधित जिम्मेदारों से मिलकर मोटी कमाई में लगे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत भमका का सामने आया है। आपको बता दें प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भमका में पदस्थ सरपंच के द्वारा मनरेगा योजना में बड़ी गड़बड़ी की गई है, जिसकी शिकायत जनपद सीइओ के पास की गई है। शिकायत के माध्यम से बताया गया कि ग्राम पंचायत के सरपंच संबंधित जिम्मेदारों से मिली भगत करके सीसी रोड निर्माण कार्य, मनरेगा योजना के तहत स्वयं के परिवार वालों को श्रमिक बनाकर हाजिरी भरकर राशि आहरण की जा रही है। हाजिरी भरकर सरकारी राशि को लूट रहा है।जबकि सरपंच के परिवार के लोगों ने काम ही नहीं किया है। शिकायत पर जनपद सीईओ युजवेंद्र कोरी ने मामले को गंभीरता लिया गया और पत्र देकर जवाब मांगा गया है। सूत्रों की मानें तो जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र की हर पंचायत की जांच की जा तो इस प्रकार के मामले अधिकांश पंचायतों में मिलेंगे।



