अंतर्राष्ट्रीय प्रवास से लौटे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख डॉo अंशुल दुबे का जिला कार्यकारिणी ने स्वागत किया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया –नेपाल प्रवास से लौटे जिला प्रमुख डॉo अंशुल दुबे ने बताया कि भारत और नेपाल के प्रमुख छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भारत और प्राज्ञिक विद्यार्थी परिषद (PVP), नेपाल के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में दोनों देशों के युवाओं के बीच वैचारिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में एबीवीपी की ओर से जिला प्रमुख डॉo अंशुल दुबे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं नेपाल से
रमेश कंडेल जी राष्ट्रीय संगठन सचिव प्राज्ञिक विद्यार्थी परिषद् नेपाल,
विष्णुप्रसाद पंगेनी राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख प्राज्ञिक विद्यार्थी परिषद्, नेपाल और अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान निम्नलिखित प्रमुख निर्णय लिए गए:
भारत-नेपाल के छात्रों के बीच संयुक्त सेमिनार, विचार गोष्ठियों एवं सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा।

छात्र प्रतिनिधिमंडलों का परस्पर आदान-प्रदान किया जाएगा, ताकि दोनों देशों की युवा पीढ़ी एक-दूसरे की संस्कृति और शैक्षिक व्यवस्थाओं से परिचित हो सके।

वैचारिक जागरूकता हेतु संयुक्त रूप से शोध-पत्रों व साहित्य का प्रकाशन किया जाएगा।
दोनों संगठनों के समन्वय हेतु एक स्थायी समन्वय समिति के गठन पर सहमति बनी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले छह महीनों में भारत में एक सांस्कृतिक सम्मेलन और नेपाल में छात्र संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। दोनों संगठनों ने अपने साझा वक्तव्य में कहा कि भारत-नेपाल की मित्रता को छात्रों के स्तर पर और अधिक प्रगाढ़ किया जाएगा।बैठक का समापन भारत-नेपाल छात्र मैत्री के जयघोष और पारस्परिक सहयोग की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। भारत वापस लौटने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में तिलक महाविद्यालय औरैया के प्राचार्य प्रो (डॉo) रवि कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है प्रो अलकेश गुप्ता, प्रो सियाराम, प्रो अरविंद सिंह, डॉ राजेश कुमार ने माल्यार्पण करके बधाई दी। इस अवसर पर विभाग संयोजक सुदीप चौहान , जिला संगठन मंत्री चित्रांशु, जिला संयोजक भानुप्रताप , नगर उपाध्यक्ष शोभित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in