ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट.
मुख्यमंत्री डॉ यादव भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में होंगे शामिल. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 5 जुलाई को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान ग्वालियर वासियों को विकास कार्यो की सौगात देंगे. समरसता सम्मेलन, भगवान जगन्नाथ की यात्रा में शामिल एवं नवीन ISBT परिसर का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे . तैयारियों का जायजा कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा लिया गया.



