Skip to main content

Aaj Tak24x7

शाजापुर में प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा बाढ़ राहत एवं जल-गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा

अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट


जिले के विकास को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

शाजापुर।
प्रभारी मंत्री माननीय श्री नारायण सिंह कुशवाह ने आज शाजापुर जिले के प्रवास के दौरान जल-गंगा संवर्धन अभियान तथा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए बाढ़ राहत तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ ज़मीनी स्तर तक आमजन तक पहुँचे, और जिले के समग्र विकास में कोई कोताही न हो।

बैठक में बाढ़ संभावित क्षेत्रों में समुचित व्यवस्थाएं, राहत एवं बचाव कार्य, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, तथा समन्वयकारी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों को सजग रहना होगा।

इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण – विधायक, जिला अध्यक्ष, कलेक्टर महोदय, SPO, CEO, SDM, सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in