जय बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ 85 सदस्यों का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना

जय बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ 85 सदस्यों का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवान – ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

 

अमरनाथ यात्रा 2025 के चलते शुकवार को बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए तीसरा 85 शिव भक्तो का जत्था रवाना समिति सचिव पन्नालाल गौड़ व।भडार प्रबंधन अशोक राणा के नेतृत्व में अंडमान एक्सप्रेस से जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुआ |

अमरनाथ जाने वाले जत्थे में सौम्य अग्रवाल आशाराम गौड विकाश वाधवानी छविराज गौड गणेश झा जगदीश कुशवाह प्रदीप दुवे डब्बू जी ज्योति तान्या प्रिंयका खुराना केशव कुशवाह सुभाष मुरवानी कई श्रद्धालु शामिल रहे जो 7 जुलाई को पहलगांव मार्ग से पवित्र गुफा पहुँच कर दर्शन करेंगे |

बाबा बर्फानी समिति के महेंद्र भदकारिया , पन्नालाल गौड़ एवं अशोक राणा ने यात्रियों को माला पहनाकर सभी को शुभकामनाएँ दी |

यात्रा पर जा रहे ग़ौरव पन्नालाल गौड़ ने अमरनाथ जा रहे सभी यात्रियों से अपील की है कि सभी सेना की कानवाई के साथ ही यात्रा करें , भारतीय सेना श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है |

लगातार 21 वर्षों से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु पन्नालाल गौड़ एवं अशोक राणा ने बताया कि यात्रा मार्ग पर मौसम अचानक बदलता रहता है और ऑक्सीजन की भी कमी रहती है इसलिए गंभीर बिमारियों से ग्रस्त व्यक्ति यात्रा पर जाने से बचें |

बाबा बर्फानी समिति के बृज कटारिया , लोकेश शर्मा , सुनील शिवहरे , श्याम लहारिया , भरत ढींगरा एवं गजेंद्र शर्मा सभी ने बधाई दी पहलगांव मार्ग से यात्रा के बाद सभी सदस्य मनीग्राम पहुंच कर भडारे में अपनी सेवा देगें ,21वर्षों से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जा रहे पन्नालाल गौड़ कहा है कि पहलगांव हमलो से डरे नही है भक्त पहले से ज्यादा यात्री इस बार आये है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in