आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
*ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित कराए जाने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक क।*
*औरैया 04 जुलाई 2025 -* जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित कराए जाने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद में 94 ग्राम पंचायतों का लक्ष्य दिया गया है। जिनमें डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना कराई जाएगी। जिसमें ग्राम के युवा एवं किशोर के लिये डिजिटल लाईब्रेरी की स्थापना की जानी है। इसके लिये उन ग्राम पंचायतों का चयन किया जाना है जिन ग्राम पंचायत के पंचायत भवनो में 02 या 02 से अधिक कमरे स्थापित है। जिसमें डिजिटल लाईब्रेरी में एक स्मार्ट एलईडी टीवी कैमरे के साथ, डैस्कटाप कम्प्यूटर, यूपीएस इत्यादि सहित डिजिटल पाठ्यकम भी उपलब्ध कराये जायेगे। जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देशित किया कि डिजिटल लाईब्रेरी स्थापित कराने के लिए ग्राम पंचायतों के चयन हेतु खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठन कर ग्राम पंचायतों का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि चयनित ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट लाईब्रेरी स्थापित हो, जिसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा बाल एवं किशोरो को लाभ मिल सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी हरेश कुमार सोलंकी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



