*प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश की उड़ रही धज्जियाँ, विद्यालय मार्ग पर मांस देसी विदेशी शराब की दुकानों से फेल रही है असामाजिक गतिविधियों तो फैला आवारा कुत्तों का आतंक, से दहशत विद्यालय जाने वाले बच्चे भयभी*। मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी के समीप
ग्राम पंचायत कोठी विकासखंड पुनासा के अंतर्गत
ग्राम कोठी में बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों पर संकट मंडरा रहा है। शासकीय विद्यालय के मार्ग पर अवैध रूप से संचालित शराब मांस की दुकानों के कारण क्षेत्र में आवारा कुत्तों का एवं असामाजिक तत्वों काआतंक फैल गया है। विद्यालय जाने वाले मासूम बच्चों पर कुत्ते झुंड बनाकर हमला कर रहे हैं, तो वही शराबियों से तंग आकर बच्चों में डर भय और अभिभावकों में भारी आक्रोश है।
ग्राम पंचायत कोठी के सरपंच उपसरपंच एवं पंचों ने बताया कि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश में खुले में मांस विक्रय एवं तीर्थ क्षेत्र के आसपास शराब पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद कोठी में यह प्रतिबंध मज़ाक बनकर रह गया है। यह स्थिति सरकार की जनहितकारी नीतियों को ठेंगा दिखाने जैसी प्रतीत हो रही है।
सरपंच एवं ग्रामीण जनों ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल इन अवैध मांस शराब की दुकानों को हटाकर विद्यालय मार्ग को सुरक्षित नहीं किया गया तो किसी दिन कोई बड़ी और दर्दनाक घटना घट सकती है, जिसकी सीधी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मुख्यमंत्री के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और हिन्दू महासभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी इस मुद्दे पर प्रशासन को घेरा है और चेतावनी दी है कि यदि अविलंब कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
अब सवाल यह उठता है कि जब मुख्यमंत्री का आदेश भी जमीन पर लागू नहीं हो पा रहा, तो आमजन की सुनवाई कैसे होगी? प्रशासन कब जागेगा? और कितने दिनों तक बच्चों को इस भय के साये में स्कूल भेजना पड़ेगा?



