विश्व विख्यात पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित साध्वी दीदी मां का होगा सम्मान

नागरिक अभिनंदन महोत्सव आयोजन के लिए हुई बैठक

विश्व विख्यात पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित साध्वी दीदी मां का होगा सम्मा

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7

ओंकारेश्वर…

 

आगामी श्रावण मास 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साध्वी ऋतम्भरा दीदी के द्वारा स्थापित परम शक्ति पीठ कोठी आश्रम आएंगी।

 

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु विगत 27 मई को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के द्वारा उन्हें ‘पद्म भूषण’ नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया जिससेे उनसे जुड़े भक्तों मैंं हर्ष व्याप्त है।

 

भक्तों द्वारा आश्रम पहुंचने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है जिसके लिए परम शक्ति पीठ आश्रम परिसर में दीदी मां के नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के लिए कल बैठक कर रूपरेखा बनाई गई ।

वर्तमान में आश्रम प्रमुख साक्षी चेतना दीदी ने बताया कि 13 जुलाई सुबह 8 से 9 गुरु दीक्षा का कार्यक्रम आश्रम में और दोपहर 1:00 बजे से अतिथि भवन जायसवाल धर्मशाला शिव कोठीपेट्रोल पम्प के पास नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन होगा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्त शामिल होंगे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in