यातायात नियमों का उल्लंघन फिर पड़ा भारी,10 स्कूली बस पर कार्यवाही

यातायात नियमों का उल्लंघन फिर पड़ा भारी,10 स्कूली बस पर कार्यवाह

 

बिजुरी क्षेत्र के निजी स्कूल में संचालित बिना परमिट स्कूल बस पर कार्यबाही

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर “सुरक्षित स्कूल बस अभियान” के तहत हुई कार्यवाही*

 

लगातार जारी रहेगा अभियान*

 

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर*“सुरक्षित स्कूल बस अभियान”*के तहत बिजुरी क्षेत्र में संचालित निजी स्कूल बसों /बैन पर हाईवे चौकी द्वारा कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान बस क्रमांक MP-65-P-0175 बस को चेक करने पर वाहन का ,परमिट नहीं पाया गया । जिसपर मोटरयान अधिनियम के तहत 10,500/- जुर्माना किया गया । इसके अतिरिक्त अन्य 9 स्कूली बसों पर भी कार्यवाही कर कुल 17,000/- जुर्माना अधिरोपित किया गया । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देश पर “सुरक्षित स्कूल बस अभियान” के तहत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी । कार्यवाही के दौरान यातायात हाईवे चौकी से एएसआई आनंद तिवारी,आरक्षक विनय मिश्रा ,मोहित श्रीवास्तव,कपिल सोलंकी उपस्थित रहे ।

 

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in