संवाददाता– धर्मेंद्र पाटीदार लटेरी
लोकेशन– कालादेव

आनंदपुर। रतन कामधेनु गौ सेवा समिति, आनंदपुर के सतत प्रयासों और दबाव के पश्चात ग्राम पंचायत कालादेव स्थित शासकीय गौशाला में सुधार कार्य किए गए। समिति के सदस्य अंशुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में गौशाला की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। वहाँ ना तो बिजली की व्यवस्था थी, ना स्वच्छ जल उपलब्ध था और न ही गौमाताओं के बैठने हेतु कोई समुचित प्रबंध किया गया था।
समिति ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए ग्राम सरपंच को एक आवेदन प्रस्तुत किया और आवश्यक सुधार कार्य कराने का निवेदन किया। समिति की मांग पर संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई।
सरपंच प्रतिनिधि श्री रामेश्वर शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत का सदैव यह प्रयास रहता है कि ग्राम के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित विकास हो। इसी उद्देश्य से गौशाला में बिजली, जल और आवश्यक ढांचागत सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
गौ सेवा समिति ने ग्राम पंचायत द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सरपंच श्री रामेश्वर शर्मा तथा उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। समिति ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी गौ सेवा से जुड़े कार्यों में पंचायत इसी प्रकार सक्रिय सहयोग देती रहेगी।



