Skip to main content

Aaj Tak24x7

टांडा बरुड़ में चार करोड़ रुपए की लागत से बने आदिवासी कन्या छात्रावास और देवली खरगोन मार्ग पर तीन करोड़ की लागत से बने पुल का खरगोन बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल ने किया लोकार्पण, ग्रामीणों ने समस्याएं बताई

लोकेसन:- टांडा बरुड़
आजतक 24*7 न्यूज़
संवाददाता :- सुनील दवाने
बाइट :- सांसद गजेंद्र सिंह पटेल

एंकर :-

टांडा बरुड़ स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में जनजातीय विकास विभाग द्वारा लगभग चार करोड रुपए की लागत से शासकीय सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास का निर्माण करवाया गया जिसमें सर्व सुविधा युक्त कमरे और लैब के साथ ही मेस की व्यवस्था की गई है जिसका लोकार्पण आज छात्रावास एवं स्कूल स्टॉफ और ग्रामीणों की उपस्थिति में खरगोन बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल द्वारा किया गया। साथ ही देवली खरगोन मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग द्वारा लगभग 3 करोड़ की लागत से बनाए गए पुलिया का भी लोकार्पण सांसद गजेंद्र सिँह पटेल द्वारा किया उक्त पुल और सड़क निर्माण के साथ ग्राम देवली में ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण नहीं कराया गया जिसकी वजह से घरों में घुस रहे बारिश के पानी की समस्या से अवगत कराया कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापू सिंह परिहार भाजपा मंडल बरुड़ के अध्यक्ष विजय सोनारे, जिला महमंत्री चन्दर सिंह वास्कले, जगदीश जायसवाल, महामंत्री शेखर कुमरावत व विपिन तारे भगवानपुरा मंडल अध्यक्ष रूपेश मालवीय बिस्टान मंडल अध्यक्ष जयनारायण गुप्ता सरपंच चीना बाई अछाले, उप सरपंच राकेश कुमरावत, पूर्व सरपंच गिना अछाले, दिलीप कुमावत,बलराम राजपूत, रामचंद्र कुमरावत, भोलूराम कुमरावत, भगवान कुमरावत, श्रीमती उर्मिला कुमरावत, श्रीमती अनीता अरसे, सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7