कट्टा सहित आरोपी युवक पकडा गया,*  *देशी 1 कट्टा, 1 कारतूस एवं मोटर सायकिल जप्त

*कट्टा सहित आरोपी युवक पकडा गया,*

*देशी 1 कट्टा, 1 कारतूस एवं मोटर सायकिल जप्*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना बरेला चौकी गौर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 कट्टा एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी बरेला श्री विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि चौकी गौर में आज दिनॉक 7-7-25 को रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पीली बिल्डिंग तिलहरी का एक लडका कट्टा लिये हुये है, मंगेली तरफ से अपनी मोटर साईकिल में आ रहा है सूचना पर एकता मार्केट के पास मंगेली रोड गौरईयाघाट में दबिश दी गयी जहॉ मुखबीर के बताये अनुसार मोटर साईकिल सावर युवक आता दिखा जो पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम आकाश सोधिया उम्र 21 वर्ष निवासी संतोषी माता मंदिर के पास सिध्दबाबा लालमाटी थाना घमापुर हाल पीलीबिल्डिंग तिलहरी थाना बरेला बताया जो तलाशी जो एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा करतूस रखे मिला जिसे मोटर सायकिल सहित जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

 

*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने मे चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ अहिरवार, आरक्षक विनय की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes