अनूपपुर जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर भारी बारिश के चलते सजहा नाला में एक स्विफ्ट कार में 4 लोग सवार थे,, प्रशासन जुटा तलाश में एक महिला का मिला शव तीन की अभी भी तलाश जारी 

अनूपपुर जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर भारी बारिश के चलते सजहा नाला में एक स्विफ्ट कार में 4 लोग सवार थे,, प्रशासन जुटा तलाश में एक महिला का मिला शव तीन की अभी भी तलाश जारी

 

 

जिले में भारी बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां रीवा-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर किरर घाट की ग्राम औढेरा सजहा टोला पुलिया टूट गई। इस हादसे में एक स्विफ्ट कार पानी में बह गई। जिसमें एक पूरा परिवार सवार था। मौके पर बचाव दल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा मौजूद हैं। एसडीआरएफ की टीम समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य में लगी हुई है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने बताया कि रात 10:45 बजे कर में सवार महिला 38 वर्षीय प्रीति यादव का शव बचाव दल ने ढूंढ निकाला है वही तीन लापता है। बताया जाता है कि चंद्रशेखर यादव का परिवार अमरकंटक से वापस अपने गृह ग्राम किरर निवासी सजहा में बनी पुलिया भारी बारिश के चलते टूट गई जिसकी चपेट में यादव परिवार आने से इसके बहाव में बह गया। कार में चंद्रशेखर यादव पत्नी प्रीति यादव के साथ दो बच्चे थे। पुलिस ने प्रीति यादव का शव बरामद कर लिया है। उनकी पति और दो बच्चों की तलाश जारी है। राहत और बचाव दल मौके पर कार्यरत हैं। मिली जानकारी के अनुसार औढेरा गांव में के पास बने बाध के टूटने से अचानक पुलिया में पानी आने से यह घटना घटित हुई।

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes