आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
*काल साधकों को मंच देगी संस्कार भारती*
औरैया –शहर के गोपाल वाटिका गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की बैठा हुई। जिसमें संस्था के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
बैठक में मुख्य अतिथि फर्रुखाबाद से आए प्रांतीय कला धरोहर प्रमुख अखिलेश पांडेय ने कहा कि संस्कार भारती एक ऐसा संगठन है जिससे देश व प्रदेश के हजारों कला साधक जुड़े है औरैया जिला अध्यक्ष रजनीश सिकरवार ने कहा संस्कार भारती कला साधकों के मंच प्रदान करके उनकी कला को तरासने का काम करती है कार्यक्रम संचालक व सचिव कवि गोपाल पांडेय ने बताया संस्कार भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक अनुशांगिक संगठन है जो भारत के प्रत्येक जिले में कार्य कर रहा है इस मौके पर संस्था के जिला संरक्षक एस पी सिंह गौर, अनिल दीक्षित एवं समस्त जिला कार्यकारणी औरैया उपस्थिति रही।



