आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
*गेल डीएवी में वन महोत्सव का विधिवत हुआ समाप*
*दिबियापुर,औरैया।* गेल डीएवी पब्लिक स्कूल,गेल गाँव,दिबियापुर में 1 जुलाई से 7 जुलाई 2025 तक वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस सप्ताह के दौरान विद्यालय में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और प्रधानाचार्या दीपा शरण ने सहभागिता की। विद्यालय परिसर में अनेक प्रकार के पौधे रोपे गए। इसके साथ ही पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति अपनी संवेदनशीलता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या दीपा शरण ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि वन महोत्सव मनाने का उद्देश्य लोगों को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि “वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि वे जलवायु को संतुलित रखने, मृदा संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा और वर्षा लाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे और समाज में हरित जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। ज्ञात हो की गत वर्षों में विद्यालय अपनी पर्यावरण संबंधी गतिविधियों के आधार पर सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट, बैंगलोर का ग्रीन स्कूल अवार्ड भी अपने नाम कर चुका है।



