ABVP नगर ईकाई देवसर द्वारा 9 जुलाई राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,

आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली

जिसके प्रथम दिवस में आज विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) द्वारा वृक्षारोपण किया गया। नगर इकाई देवसर के कार्यकर्ताओं के द्वारा शासकीय महाविद्यालय देवसर में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम कराया गया जिसमे प्रमुख रूप से शासकीय महाविद्यालय देवसर के प्राचार्य डॉक्टर जमुना प्रसाद नामदेव जी उपस्थित रहें तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई देवसर के नगर अध्यक्ष डॉ अरुण पांडे के द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित कर वृक्षों का हमारे पर्यावरण में महत्व तथा हमारे जीवन में उनकी भूमिका बताई गई तत्पश्चात पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरव द्विवेदी नगर मंत्री अभिनव चतुर्वेदी भाग संयोजक अनुराग सिंह महाविद्यालय के अध्यक्ष अभिषेक पाठक तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in