Skip to main content

Aaj Tak24x7

आदमपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा थाना आदमपुर पुलिस ने क्षेत्र में हुई विभिन्न चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किया गया भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.5 लाख से अधिक बताई जा रही है।पुलिस द्वारा जब्त किए गए माल में शामिल हैं 04 बैटरी
06 इन्वर्टर 04स्टेबलाइज़र लगभग 10 किलो कॉपर की तार् 05 किलो स्क्रैप तार इसके अलावा आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई कार तथा कुम्हारों की तांबे की तारें काटने के लिए उपयोग किए गए उपकरण भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी क्षेत्र में कबाड़ी का कार्य करते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी हसनपुर श्री दीप कुमार पन्त ने बताया कि यह गिरफ्तारी चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।उत्तर प्रदेश पुलिस की सतर्कता और सक्रियता से क्षेत्रवासियों में राहत और विश्वास का माहौल बना है।

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in