बिस्टान;–नालियों की सफाई नहीं होने से व्यापारियों की बड़ी समस्या।

नगर परिषद के बिस्टान बन्हेर मार्ग पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने नालियो की सफाई नही होने से व्यापारी परेशान

करीब 20 दिन पूर्व बन्हेर मार्ग पर स्तित व्यापारिक प्रतिष्ठानो के सामने नगर परिषद द्वारा बरसात के पानी की निकासी के लिये नालियोंको खुलवाया गया था जिससे बरसात का पानी पूरी तरह से बहार निकल सके। लेकिन खोदी गई नालियों को पूरी तरह से नही खुलवाने के कारण व्यापारियों की दुविधाये बड़ गई है। व्यापारी जगन पाटिल,नीरज महाजन,अशोक गुप्ता,अनिल खेड़े प्रतीक ने कहा कि नालियों को आगे तक खुलवाया नही जा रहा है जिसके कारण गंदा पानी हमारे प्रतिष्ठानों के सामने बदबु मार रहा है। ओर नही इसकी सफाई करवाई जा रही है और नही दवाई का छिड़काव हो रहा है जिसके कारण मच्छर बढ़ते जा रहे है ओर बीमारियों का भय बना रहता है। बता दे कि नालियों में रूखे हुये पानी और उसकी सफ़ाई के लिये नगर परिषद के सी एम ओ संतोष पाराशर को भी अवगत करा दिया गया लेकिन इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। परेशान व्यापारियों ने शुक्रवार को नगर परिषद पहुचकर अध्यक्ष डेमसिह नार्वे,ओर वार्ड पार्षद रूपेश राठौड़ को भी अवगत करा दिया गया।लेकिन सुनवाई नही हो रही है। उसके बाद सी एम ओ को व्यापारियों द्वारा अवगत कराने के बाद उन्होंने कहा कि में कर्मचारियों को भेजकर दिखवाता हु ओर समस्या का निराकरण करवाता हु। लेकिन आज तक न तो किसी कर्मचारी द्वारा इस ओर कोई कदम उठाया जा रहा है ऒर नही नालियों की सफ़ाई की जा रही है। व्यापारियों ने कहा यहाँ शिकायतो के बाद भी किसी को कोई फर्क नही पड़ता है इसकी शिकायत सी एम हेल्पलाइन में सभी व्यापारियों द्वारा की जाएगी।
बिस्टान से राजेश नागर की रिपोर्ट;-

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes