
*सिंगरौली , देवसर*
ग्राम पंचायत नौढिया एक वार्ड क्रमांक दो की जिस प्रकार से सड़क कीचड़ युक्त है और नालियों का पानी लोगों के घर में घुस रहा है इससे यह पता चलता है की ग्राम पंचायत सरपंच कितने लापरवाह है स्थानीय ग्राम वासियों ने बताया की बरसात के मौसम में जिस जिस प्रकार से सड़क व नाली के हालत है यह किसी से छुपा नहीं है हम लोगों ने कई बार इसकी आवाज को उठाया और बताया लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार से ना ही ग्राम पंचायत द्वारा नहीं जनपद पंचायत के द्वारा सुनवाई नहीं हुई जिसके कारण आए दिन रोजाना एक्सीडेंट होते रहते हैं कीचड़ युक्त सड़क में लोग बच्चे सहने बूढ़े सभी लोगों को पैदल चलने में भी समस्या होती है नाली में सफाई न होने से पानी लोगों के घरों के अंदर घुसता है ग्राम पंचायत 200 मीटर दूरी का यह हाल है ग्राम पंचायत देवसर के मुख्यालय पंचायत में ।



