Skip to main content

Aaj Tak24x7

अर्थ बिल्डर्स एवं डेवलपर्स से 6.47 हेक्‍टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्‍त

अर्थ बिल्डर्स एवं डेवलपर्स से 6.47 हेक्‍टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्‍

जबलपुर से सुनील मौर्य की रिपोर्ट

अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी जबलपुर श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में तहसीलदार श्री प्रदीप तिवारी व राजस्‍व टीम ने मेसर्स अर्थ बिल्डर्स एवं डेवलपर्स से 6.47 हेक्‍टेयर शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्‍त कराई। उल्‍लेखनीय है कि न्यायालय तहसीलदार जबलपुर (ग्रामीण) के राजस्व प्रकरण क्रमांक 0011/आ 68/2024-25 में पारित बेदखली आदेश 20 जून 2025 के अनुक्रम में राजस्व अमले ने आज मौजा जोगीढाना स्थिति शासकीय खसरा नंबर 4,9,11,12,13,15, 16 एवं 33 में मेसर्स अर्थ बिल्डर्स एवं डेवलपर्स द्वारा प्रोपराइटर नीरज ललित प्रताप सिंह पिता ललित प्रताप सिंह द्वारा अवैध अतिक्रमण कर अवैध रूप से निर्मित एंट्रेंस गेट, पार्क, ऑफिस बाउंड्री, वेयर हाउस का पार्ट ध्वस्त कर 6.47 हेक्‍टेयर शासकीय जमीन मुक्त कराई गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in