थाना डबरा सिटी पुलिस ने मोटर सायकिल चोरी करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़कर उनसे चोरी की 06 मोटर सायकिलें की जप्त
पकड़े गये वाहन चोर गैंग के सदस्यों में एक बाल अपचारी भी शामिल है।
उक्त आरोपीगण भीड भाड वाली जगहों एवं सूनसान इलाकों से मोटर सायकिल चोरी करते थे और उन्हे सस्ते दामों पर ग्राहकों को बेच देते थे।
ग्वालियर। दिनांक 09.07.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *एसडीओपी डबरा श्री जितेन्द्र नगाइच* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी डबरा सिटी निरी0 यशवंत गोयल* के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये मुखबिर सूचना पर से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गये तीनों आरोपियों से नाम पता पूछने पर दो आरोपियों ने स्वयं को नरवर जिला शिवपुरी का रहने वाला बताया तथा तीसरा पूछताछ में नाबालिग होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तीनों वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की 06 मोटर सायकिलें जप्त की गई। वाहन चोरों से उक्त चोरी की मोटर सायकिलों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वह भीड भाड वाली जगहों पर जैसे होटल, अस्पताल या सूनसान इलाका देखकर चोरी करते थे उसके बाद उक्त चोरी की मोटर साईकिलों को छिपा कर सस्ते दामों पर बेचने के लिए ग्राहक ढूंढते थे। पकड़े गये तीनों व्यक्तियों में से दो आरोपियों को थाना डबरा शहर के वाहन चोरी के प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। पकड़े गये आरोपीगणों के पास से मिली चोरी की मोटर सायकिलों में से एक स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकिल क्र0 एमपी-07-एनके-6668 भितरवार से, एक स्प्लेंडर प्लस मो0सा0 क्र0 एमपी-07-एनएच-3095 डबरा सिटी से एक स्प्लेंडर प्लस मो0सा0 क्र0 एमपी-07-एमवाय-5841 बिलौआ से एक स्प्लेंडर प्लस मो0सा0 क्रमांक एमपी-33-जेडए-0457 ओरछा से चोरी करना बताया गया है, शेष दो बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकिलों के संबंध में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
बरामद वाहन :- चोरी की 06 स्प्लेंडर प्लस मोटर सायकिल की जप्त।
सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी डबरा सिटी निरीक्षक यशवंत गोयल, उनि0 शुभम परिहार, प्रआर0 दिनेश सिंह, प्र.आर0 शैलेन्द्र दीक्षित, आर. मिन्टू परिहार, आर. विनोद रावत, आर. ललित शर्मा, आर. शिवम पाल, सैनिक रामू चौबे की सराहनीय भूमिका रही।



