Skip to main content

Aaj Tak24x7

कोरची में जाड़ा सर्प के काटने से युवक घायल, सीएचसी में भर्ती

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।थाना क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत कोरची-नाचनटाड़ गांव में एक युवक को जाड़ा सर्प ने काट लिया।घायल युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है ।
विजय कुमार (30) पुत्र राधेश्याम प्रजापति निवासी कोरची नाचनटाड़ शाम 4 बजे अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी जाड़ा सर्प ने उन्हें बाएं पैर में डस लिया। परिजन तुरंत उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
परिजन ने बताया कि वे सर्प दंश के शिकार युवक को आधा रास्ता निजी साधन से और आधा रास्ता एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।फिलहाल चिकित्सकों की टीम विजय कुमार की स्थिति पर नजर रखें हुए है और उन्हें बेहतर इलाज प्रदान कर रही है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in