मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत उद्यमियों द्वारा प्रेषित ऋण आवेदन पत्रों की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई

औरैया 9 जुलाई 2025- जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत उद्यमियों द्वारा प्रेषित ऋण आवेदन पत्रों की विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए बैंक शाखा प्रबंधकों से शाखावार लंबित ऋण आवेदन पत्रों की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदन पत्रों की गहनता से जांच कर नियमानुसार ऋण स्वीकृत करते हुए स्वीकृत पत्र एक सप्ताह में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आवेदक द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रपत्रों में यदि कोई कमी है तो उसे जांच कर एक बार में ही अवगत करायें जिससे ऋण स्वीकृत में विलंब न हो। जिलाधिकारी ने विभिन्न बैंकों में लंबित पत्रावलियों के जिला समन्वयक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया -11 स्वीकृति-12,, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक-25, स्वीकृत-21 पंजाब नेशनल बैंक- 17, स्वीकृत-09 यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया -15 स्वीकृत-2, बैंक ऑफ़ बडौदा 10, स्वीकृत -01केनरा बैंक-7 स्वीकृत-2, इंडियन बैंक -3 स्वीकृत -4भारतीय स्टेट बैंक22, स्वीकृत -3 एचडीएफसी बैंक25, एक्सिस बैंक-0, स्वीकृत 5, बैंक ऑफ़ इंडिया -04, स्वीकृत-6 आइसीआइसीआइ बैंक-03,स्वीकृत-05 निर्देश दिए कि एक सप्ताह में स्वीकृति / वितरण की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें जिला समन्वयक बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र बैठक में अनुपस्थित न होने के कारण उनकी पत्रावली की चर्चा नहीं हो सकी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा रोष व्यक्त किया गया। एवं प्राइवेट सेक्टर के बैंक प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक द्वारा किसी प्रकार की प्रगति न करने पर एवं उन्हें बार-बार चेतावनी देने के उपरांत भी प्रगति न होने से जनपद की रैंकिंग गिराने में जिम्मेदार मानते हुए बैंकों के महाप्रबंधकों को इनके विरुद्ध कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए पत्र की प्रतिलिपि मंडला आयुक्त कानपुर एवं महानिदेशक संस्थागत वित्त को भी किए जाने के निर्देश दिए गए उन्होंने समस्त शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक रूप से विलंब किए जाने पर एक-एक आवेदन पत्रों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी एवं विलंब हेतु संबंधित शाखा प्रबंधक के विरुद्ध उच्च अधिकारी को अवगत करा दिया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन लंबित आवेदन पत्रों की मॉनिटरिंग करते हुए प्रत्येक लाभार्थी से स्वयं बात की जाए एवं आवेदन भेजने के दिन ही संबंधित आवेदक को उसी दिन बैंक प्रेषित किया जाए लाभार्थी द्वारा बैंक से बुलावे का इंतजार न किया जाए।
बैठक में उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार , राजीव सिंह अग्रणी जिला प्रबंधक, हेमंत कुमार सहायक प्रबंधक उद्योग,अविरल सिंह, दीपांशु कुशवाहा एवं अंशुल पटेल डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ विभिन्न बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in