Skip to main content

Aaj Tak24x7

दिल्लोद गांव में जंगली सूअर का कहर — चार ग्रामीण घायल, तीन भोपाल रेफर

आज तक 24×7 जयप्रकाश श्रीवास्तव की खबर

बेरसिया की ग्राम पंचायत दिल्लोद में बुधवार को जंगली सूअर के आतंक ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। खेतों में काम कर रहे चार लोग जंगली सूअर के हमले में बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएँ और दो पुरुष शामिल हैं।

सूचना मिलते ही सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सिविल अस्पताल) बैरसिया लाया गया। हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को भोपाल रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आशुतोष शर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार भूपेन्द्र कैलासिया को अस्पताल भेजा और वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम दिल्लोद गांव में जंगली सूअर को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है ताकि गांववालों को इस खतरे से राहत दिलाई जा सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव और आसपास के खेतों में गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे जंगली जानवरों से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए जाएँ, ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in